Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

चकराता महाविद्यालय एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम ठाणा में शुरू

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम ठाणा में शुरू हो गया। सोमवार को शिविर का शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत ‘उठें समाज के लिए उठें-उठें…!’ से हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद ने शिविरावधि में आयोजित होने वाली कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस वर्ष शिविर में जी-20 के कार्यक्रमों पर भी फोकस रहेगा। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान वीरेंद्र जोशी ने शिविर की सफलता की शुभकामनायें देते हुए कहा कि शिविर आयोजन से ग्राम में जागरूकता का माहौल बनता है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने एनएसएस के ध्येय वाक्य ‘नाॅट मी बट यू’ की व्याख्या करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास से जुड़ा है और निस्वार्थ सेवाभाव का परिचायक है। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डा.आराधना भंडारी ने बताया कि 20 से 26 मार्च तक चलने वाले इस विशेष शिविर में कौशल विकास और एण्टी ड्रग्स से जुड़े कार्यक्रम भी प्रमुखता से आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष प्यारेराम तोमर,बलबीर तोमर,खुशीराम जोशी,राजेन्द्र जोशी,जयपाल जोशी,सालिगराम, सरदार चौहान,अजवीर चौहान, डा.नरेश चौहान, डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.श्याम कुमार, डा.जश्री थपलियाल, डा.स्वाति शर्मा,डा.पवन भट्ट, डा.पूजा रावत, डा.सरन सिंह, अंकुर शर्मा,रोशन बख्श, छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद चौहान व अर्जुन सिंह सहित शिविरार्थी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी: ” हर घर तिरंगा ” कार्यक्रम का पूरे जनपद में होगा भव्य आयोजन:-जिलाधिकारी

admin

अध्यक्ष जिला पंचायत ने यमुनोत्री धाम में हुई अतिवृष्टि का लिया जायजा और लोगों को दिया भरोसा….

Arvind Thapliyal

लोनिवि मंत्री ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश

admin

You cannot copy content of this page