Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:भाजपा ने किया बड़कोट, मोरी, बर्निगाड़ मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी ने बड़कोट,मोरी व बर्निगाड़ मंडल कार्यकारियों का विस्तार किया है।नई मण्डल कार्यकारिणी के लिए बड़कोट मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रौन्टा ने कार्यकारणी का विस्तार कर संगठन के जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं मण्डल प्रभारी व पर्यवेक्षक की सहमति एवं जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा की संस्तुति पर उपाध्यक्ष पद पर विशाल जयाडा,श्रीमती रेखा राणा, संजय अग्रवाल व जय सिहं चौहान, महामंत्री पद पर अमित रावत व प्रवीन रावत, मंत्री पद पर जयमाला चौहान, विकास रावत, बर्फिया टम्टा, भगवती प्रसाद व सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश नौटियाल, मीडिया प्रभारी दीपक राणा, आईटी संयोजक मदन जोशी, सोशल मीडिया संयोजक के पद पर हरीश डिमरी को नियुक्त किया है।
जबकि यमुना घाटी के बर्निगाड़ ( डामटा) मंडल अध्यक्ष दिनेश नौटियाल ने बर्निगाड़ मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंडल कार्यकारिणी की जिम्मेदारी सौंपी है । मंडल कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर प्रीति राम नौटियाल ,जगबीर सिंह राणा ,किशन सिंह रावत मुकेश पंवार,व महामंत्री पद पर अनिल चौहान ,जगमोहन रावत, मंत्री पद पर महावीर पवार सुरवीर चौहान ,कमल सिंह राणा ,मंजू गौड़ ,विनोद लाल व कोषाध्यक्ष दिनेश सेमवाल , मीडिया प्रभारी जगबीर रावत आईटी संयोजक देव बडोनी, एवं सोशल मीडिया संयोजक मोहित थपलियाल को भाजपा मंडल कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई । सोशल मीडिया संयोजक मोहित थपलियाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं स्वागत किया और समस्त श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया ।

मोरी मण्डल अध्यक्ष ईश्वन पंवार ने उपाध्यक्ष पद पर रणवीर सिंह रावत, महेश चौहान, जयप्रकाश रावत, अनूप डोभाल तथा महामंत्री पद पर सुखदेव राणा, प्रेम सिंह चौहान को नियुक्त किया है।मंत्री पद पर अनिल राणा, संजय सिंह रावत,जगमोहन पंवार,सोबन सिंह,सुमन रावत को जिम्मेदारी दी गई है।कोषाध्यक्ष संजय राणा, मीडिया प्रभारी दर्शन पंवार,आईटी संयोजक रवि ओली, शोशल मीडिया संयोजक सुमित चौहान व सह संयोजक मनवीर पंवार को नियुक्त किया गया है।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्था विसंगतियों को लेकर मजदूर संघ ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन उठाई यह मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

अंकिता भंडारी मर्डर केस में सरकार की बड़ी कार्यवाही,पुलकित के भाई को किया अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग से बर्खास्त

admin

You cannot copy content of this page