Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

डोईवाला विधायक ने किया जोगीवाला के आर.के.पुरम की नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

देहरादून

 

 

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा जोगीवाला में बद्रीपुर रोड स्थित आर.के.पुरम की नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। सड़क निर्माण पर कालोनीवासियों ने विधायक का आभार जताया। लंबे समय से सड़क के बीच तमाम गढ्डे हो गये थे जिनमें बरसात में लबालब पानी भर जाता था और लोग चोटिल भी हो रहे थे। आर.के.पुरम आवासीय कालोनी के निवासियों ने अपने क्षेत्रीय विधायक के सम्मुख सड़क निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से रखी और विधायक द्वारा इस सड़क को सीमेंटेड करवा कर लाॅकिंग टाइल्स बिछवाकर शानदार रूप दे दिया गया। आज विधायक द्वारा इस सड़क का विधिवत पूजन के साथ लोकार्पण किया गया। इसके बाद विधायक ने पूरी कालोनी का पैदल भ्रमण कर कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेकर संतोष व्यक्त किया। कालोनीवासियों ने एक सुर इस कार्य को संपन्न करवाने के लिए विधायक का आभार जताया। इस मौके पर कालोनी के संरक्षक केशर सिंह ऐर, डा.एस.डी.जोशी, प्रो.के.एल. तलवाड.,मोहन चन्द्र लोहानी,सुरेंद्र चौहान, मंहत जयेंद्र पुरी,डी.पी. जोशी,संजय वालिया,लाखी सिंह चौहान, जी.सी.पंत,प्रो.डी.डी.मैठाणी, नीलम तलवाड़,कमला चौहान, सुष्मिता जोशी, संगीता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

बधाई।नौगांव की ए0एन0एम0 पूजा परमार राणा स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट कार्य के लिये सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ,विधायक प्रीतम सिंह ने ध्वजारोहण से किया शुभारंभ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

admin

You cannot copy content of this page