Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:लाठीचार्ज के विरोध व प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जिले भर में युवाओं ने किया प्रदर्शन

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

 

देहरादून में धरना प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवकों पर पुलिस लाठीचार्ज, विवादित परीक्षाओं की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर आज जिले की गंगा व यमुना घाटी के सैकड़ों युवकों ने जुलूस प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।आक्रोशित युवाओं ने सरकार का पुतला दहन भी किया।उत्तरकाशी, बड़कोट, पुरोला, नौगांव में युवाओं ने मुख्यमंत्री से पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेकर उनको छोड़ने की मांग की ।
आज उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने गंगा व यमुनाघाटी के बड़कोट/पुरोला में इकठ्ठा होकर राजधानी देहरादून में बेरोजगारों पर हुई बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया है। युवाओं का कहना था कि प्रदेश भाजपा सरकार राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधलियां को रोकने के दावे तो कर रही है, लेकिन पेपर लीक के मामलों में अंकुश लगाने में नाकाम है। जिससे युवाओं का सरकार से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि गरीब युवा प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने हेतु दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर पेपर देते हैं। और कुछ दिन बाद आयोग पेपर को निरस्त करने का फरमान सुना देता है। ऐसे में उस युवा और परिजनों पर क्या बीत रही होगी। जिसने कर्ज लेकर अपने बच्चे को परीक्षा देने के लिए भेजा होगा।युवाओं ने कहा कि बेरोजगारों के साथ हो रहे छलावे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीएम धामी से पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। बड़कोट में तमाम बेरोजगार युवाओं व युवतियों ने कल देहरादून आंदोलन में हुई लाठी चार्ज की घटना के विरोध में बड़कोट शहर में जुलूस निकाला और फिर चौराहे पर मुख्यमंत्री धामी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया, जिसमें बॉबी पंवार और उसके अन्य साथियों की जेल से रिहाई और उन पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापिस लेने, सभी भर्तियों की सीबीआई जांच करवाने और सख्त नकल रोधी कानून बनाने और उसके बाद ही पेपर करवाने को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में महाबीर पंवार माही, धनीराम जगुडी, प्रदीप पंवार, विकास चौहान, ऋषभ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बड़कोट, मनोज चौहान,आशीष कुमार, नीरज, अमीन सिंह, राजेश कुमार, पवन, अंकित सहित अन्य दर्जनों युवा शामिल रहे।

Related posts

चिन्यालीसौड़ में पालिका कर्मियों ने एनएसएस छात्रों के साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

नगरपालिका बड़कोट में फ्यूचर आटो विल्स प्राईवेट लिमिटेड ने मारूति सुजुकी की नई कार की लांच…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हिमालय खतरे में! ऑडेन्स कॉल ट्रेक पर कचरे का अंबार, ग्लेशियरों तक पहुंचा प्लास्टिक और मानव मल, 12 से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर प्रकृति कराह रही है, करोड़ों के साहसिक पर्यटन के बीच कचरा प्रबंधन पूरी तरह फेल…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page