Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राज्य स्तरीय अंडर 14 कब्बडी प्रतियोगिता में उत्त्तरकाशी का कब्जा,स्टे्ट खेल महाकुंभ से नेशनल के लिए खिलाड़ियों का चयन,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट । राज्य स्तरीय खेल महा कुम्भ में आयोजित अन्डर 14 कब्बडी प्रतियोगिता में हरिद्वार को हराकर उत्तराकाशी ने जीत हासिल की है । दो दशक बाद उत्तरकाशी ने ये खिताब अपने नाम किया । इस टीम में नगर पालिका बड़कोट के अधिकत्तर बच्चें शामिल थे । जीत दर्ज होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है।

मालुम हो कि नौगांव ब्लाक की टीम पहले जनपद में प्रथम आयी उसके बाद राज्य में प्रथम आने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयों सहित स्कूल प्रबन्धन ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों का स्वागत किया गया। राज्य स्तरीय खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों में अन्शुल रूद्राक्ष थपलियाल, प्रियाश बहुगुणा, लवहंश, संकेत, मोहित, सुमित विष्णुकान्त प्रींस और

राहुल आदि शामिल थे। इधर नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत ब्लाक प्रमुख श्रीमती सरोज पंवार, विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, जिला पंचातय अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी, बाल शिक्षा सदन स्कूल प्रबन्धक श्रीमती उषा ,प्रधानाचार्य कामेश शाह, युवा कल्याण ब्लाक अधिकारी लोकेन्द्र नेगी ,सचिन सिंह,जय हो ग्रुप के सदस्यों ने बधाई देते हुए शुभकामनायें दी है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बादल फटा , कोई जन हानि नही , काश्तकारों की जमीन को भारी क्षति ,पढ़े पूरी खबर …..

admin

बड़ी खबर:कालिंदी अस्पताल के चेयरमैन के विरुद्ध विकासनगर कोतवाली में फर्जीवाड़ा करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

admin

लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन जालसाज दिल्ली से पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page