Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में हुआ अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
त्यूणी/देहरादून

पण्डित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में सर्वसम्मति से अभिभावक-शिक्षक संघ(पीटीए) का गठन किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजना श्रीवास्तव की संरक्षता में हुई पीटीए की बैठक में रमेश डिमरी को अध्यक्ष व राजेंद्र सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।पीटीए के सचिव डॉ पवन रावत ने पीटीए के उद्देश्यों व कर्तब्य की विस्तार से जानकारी दी।पीटीए के मनोनीत पदाधिकारियों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों व अनुशासन की सराहना करते हुए महाविद्यालय के विकास में अपना भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजना श्रीवास्तव ने सभी नव मनोनीत पीटीए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभिभावकों, छात्र, शिक्षक के आपसी तालमेल से ही महाविद्यालय में अनुशासन व शैक्षणिक वातावरण को स्तरीय बनाने में मदद मिलती है।इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार, डॉ परवेज आलम, डॉ शतीस चन्द्र,डॉ मीनाक्षी कश्यप, डॉ आशीष बिजल्वाण,डॉ अजय वर्मा, श्रीमती सरला,सचिन, पूर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कर्मचारियों को विशेष ऊर्जा भत्ता स्वीकृत करने तथा 4 दिन के अवकाश की स्वीकृति की मांग

admin

उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को संजो रही ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका : डा.हर्षवंती बिष्ट

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :नुकड़ नाटक के माध्यम से दी केंद्रीय वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page