Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा के पहली बार बड़कोट नगर आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।सन्दीप राणा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र में आये।कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की मूलभूत समस्याओं को संगठन के माध्यम से हल किया जाएगा। जन जन तक किसानों से संबंधित सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करना उनका उद्देश्य रहेगा।राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सत्र में किसानों के संबंध में अच्छी नीतियां बनाई गई है उन्हे प्रदेश के अंतिम कोने में रहने वाले किसान तक पहुंचाना जरूरी होगा । संदीप राणा ने कहा कि उत्तराखंड को जरूरत है पड़ोसी राज्य हिमाचल की तर्ज पर कृषि को उद्योग का दर्जा देना क्यों कि यहां कृषि बागवानी की अपार संभावनाएं है साथ ही उत्तरकाशी जिले में पलायन बहुत ही कम है ऐसे में इस इलाके में कृषिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम करने की जरूरत है।
भाजपा नेत्री श्रीमती कृष्णा राणा ने कहा कि सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग में किसान मोर्चा नए कीर्तिमान स्थापित कर सभी को जोड़ने का काम करेगा।तथा प्रधानमंत्री के किसानों की आय दोगुनी करने की मंशा को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे।इस अवसर पर चंडी प्रसाद बेलवाल ,विनोद राणा ,लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related posts

कर्णप्रयाग कालेज में इतिहास विभागीय परिषद का गठन एवं विविध प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन….. पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

अग्निपीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, रेडक्रॉस सोसायटी ने वितरित की राहत सामाग्री

admin

बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ हिन्दू संगठनों में आक्रोश बड़कोट में हुआ प्रदर्शन, बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा उठाई मांग.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page