Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को सीओ के नेतृत्व में पुलिस,फायर सर्विस, एसडीआरएफ का पैदल मार्च

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

मादक पदार्थों के विरुद्ध आमजन में जागरूकता को लेकर बड़कोट व मोरी थाना पुलिस ने सीओ बड़कोट व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल मार्च किया।अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी जनपद में अवैध नशे की रोकथाम एवं युवाओं को नशे के जंजाल से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। अवैध नशा तस्करों पर कार्रवाई एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक करने के उद्धेश्य से उनके द्वारा सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारियों को इस ओर लगातार कार्यवाही करने के निर्देशित दिये गये है। इसी क्रम रविवार को सुरेंद्र सिंह भंडारी पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस, एस0डी0आर0एफ, फायर सर्विस बड़कोट के अधिकारी/कर्मगणों द्वारा बड़कोट से पालीगाड़ तक 20 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला गया। उनके द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, उत्तराखंड पुलिस एप के सम्बंध में जागरूक किया गया।इस दौरान उनके द्वारा पालीगाड़ में स्थानीय घोड़ा-खच्चर वालों की मीटिंग लेकर आगामी चार-धाम यात्रा को लेकर विचार-विमर्श कर उचित दिशा-निर्देश दिए गए एवं उनके सुझाव लिए गए।

इसके अतिरिक्त मोरी में थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा मोरी बाजार एवं आस-पास के क्षेत्र में पैदल मार्च निकालकर आमजन को नशे के प्रति जागरुक किया गया। आस-पास के व्यापारियों,दुकानकादारों को अवैध नशे का विक्रय न करने, होटल,ढाबों में शराब न परोसने की हिदायत दी गई।

Related posts

जनता को कांग्रेस के फैलाये दुष्प्रचार पर भरोसा नहीं: कौशिक

admin

उत्तराखंड बोर्ड में बड़कोट के अनंत नौटियाल का जलवा, राज्य में 20वां स्थान हासिल, दी बधाई…

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के छात्रों ने मतदाताओं को रैली के माध्यम से किया जागरूक

admin

You cannot copy content of this page