Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

दिल्ली एमसीडी चुनाव मे प्रचार के लिए उत्तराखंड भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की सूची

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में उत्तराखंड से विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार के लिए पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है ।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशों के तहत दिल्ली प्रवास करने वालों में विधानसभा स्तर पर 14 व वार्ड स्तर पर कुल 28 लोगों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली भेजा गया है । इस समय दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहली बार उत्तराखंड मूल के रिकॉर्ड 10 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में राज्य के प्रवासी मतदाताओं से संपर्क एवं चुनावी कार्यों के समन्वय में सहयोग हेतु प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की टीम भेजी गई है । पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम विधानसभा स्तर पर कार्य करेगी जिनमे प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कैलाश शर्मा ,पुष्कर काला ,दीपक मेहरा, विनय रुहेला, राकेश नैनवाल, सौरभ थपलियाल, नवीन ठाकुर ,राजेश कुमार,नीरज पांथरी, गणेश ठाकुराठी, राकेश राणा, रविन्द्र कटारिया, प्रकाश हरबोला । इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 28 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्तों को वार्ड स्तर पर कार्य करने की जिम्मेवारी दी गयी है । इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम भी पहले से ही दिल्ली चुनाव में काम में लगी है ।
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने भी चुनाव में शिरकत करने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हुए है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले चरण का दौरा चुनाव प्रचार मे पहले ही शिरकत कर चुके है।

चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली एमसीडी चुनावों में पहली बार रिकॉर्ड 10 उत्तराखंडी मूल के कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है जो आप पार्टी व कांग्रेस के मुकाबले कई गुणा अधिक है ।

Related posts

बड़कोट नगर पालिका के वार्ड नं.07 का आया अस्तित्व खतरे में, एनएच 507 सहित तिलाड़ी रोड़ पर भारी धसाव , आवाजाही में आ रही है दिक्कत,विभाग मौन,पढ़े पूरी खबर…….

admin

उत्तरकाशी:मन्दिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा

admin

वंचित अपेक्षित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाकर समरसता व राष्ट्रहित से देश भक्ति का भाव जगाना सेवा भारती का उद्देश्य है- सेमवाल

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page