Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:चीता ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने दिया ईमानदारी का परिचय,एक व्यक्ति के खोये फ़ोन को लौटाया वापस

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

चीता ड्यूटी में तैनात दो पुलिस के जवानों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक व्यक्ति को उसका खोया हुआ फोन वापस लौटा दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपावली त्यौहार के दौरान कल देर सायं को कांस्टेबल सुनील राणा व कांस्टेबल दिनेश बाबू बड़कोट बाजार में चीता मोबाइल गश्त ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें बाजार में वीवो कम्पनी का एक एंड्राइड मोबाइल फ़ोन पड़ा हुआ मिला।पुलिसकर्मियों द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए फ़ोन के डायल नम्बरों पर कॉल कर फ़ोन के मालिक का पता किया गया, फोन तहसील कर्मी ग्राम भाटिया निवासी बालमिया लाल का था पुलिसकर्मियों ने उन्हें बुलाकर मोबाइल फ़ोन को उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस जवानों की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए बालमिया लाल द्वारा जवानों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts

*हरिद्वार -जिला योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 6234.48 लाख रूपये स्वीकृत*

हरेला पर्व पर बड़कोट में हरियाली का संकल्प: जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने किया व्यापक पौधरोपण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा तैयारियों के लिए यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक 5 फरवरी को ऋषिकेश में होगी यात्रा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page