Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:बड़कोट महाविद्यालय एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी व दो स्वयं सेवियों का चयन हुआ साहसिक शिविर के लिए

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

 

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित होने वाले साहसिक शिविर के लिए राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के दो होनहार स्वयं सेवियों के साथ कार्यक्रम अधिकारी का चयन हुआ है । राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट उत्तरकाशी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दो स्वयंसेवकों एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी संगीता रावत का चयन हिमाचल में लगने वाले साहसिक शिविर के लिए किया गया है।

महाविद्यालय परिवार ने कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों के चयन पर खुशी जाहिर की है। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी निर्देश चौहान व रुचिता सहित वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता रावत का चयन हिमाचल प्रदेश के पोंगडैम वाटर स्पोर्ट्स में लगने वाले साहसिक शिविर के लिए हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंजू भट्ट ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया है साथ ही कहा है कि इससे अन्य छात्र -छात्रा भी प्रेरित होंगे । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी इकाई दो डॉ दया प्रसाद गैरोला सहित सभी प्राध्यापकों ने कार्यक्रम अधिकारी एवं छात्रों के चयन पर प्रसन्नता जाहिर की है।

Related posts

बड़ी खबर:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आगामी 32 भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी किया नया अपडेट

admin

समस्या।धारी कफनौल क्षेत्र के इस गांव के लोगों ने दी गैस एजेंसी के घेराव की चेतावनी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

13 से 15 फरवरी तक गगनानी बसंत महोत्सव (कुंड की जातर)का होगा आगज,देव डोलियों के होंगे दर्शन,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page