Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:पूर्ति निरीक्षकों के नेतृत्व में हुई होटल, ढाबों में छापेमारी,108 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

 

जनपद के विभिन्न बाजारों/कस्बों में शुक्रवार को पूर्ति विभाग द्वारा की गई छापेमारी में होटल/ढाबों से108 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये गए।जनपद उत्तरकाशी में लंबे समय से घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद में मोरी, पुरोला, बड़कोट, भटवाड़ी ,उत्तरकाशी और चिन्यालीसौड़ के लिए पूर्ति निरीक्षकों की अलग-अलग 6 टीमों का गठन करके एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी से होटल ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों में खलबली मच गई एक दूसरे को छापे की जानकारी देने के साथ ही इनके द्वारा आनन-फानन मैं घरेलू सिलेंडर छिपाने की कोशिश की गई। छापेमारी में बड़ी संख्या में घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होते हुए पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार भट्ट द्वारा बताया गया कि मोरी में 18 सिलेंडर, बड़कोट में 15 सिलेंडर, भटवाड़ी में 16 सिलेंडर, ज्ञानसू में 29 सिलेंडर और चिन्यालीसौड़ में 30 सिलेंडर कुल 108 सिलेंडर जप्त किए गए। जिनमें से एक सिलेंडर को चालान राशि जमा करके और मुक्त किया गया शेष जब्त सिलेंडर गैस एजेंसियों में जमा कर दिया गया। जप्त किए गए सिलेंडर संबंधित पूर्ति निरीक्षक को आवेदन करके निर्धारित शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से विभागीय खाते में जमा करके प्राप्त किया जा सकता है। यदि व्यवसाई भविष्य में पुनः घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

अंकिता भंडारी मर्डर मामले में कांग्रेसीयों ने निकाला कैंडल मार्च और सीबीआई जांच की उठाई मांग… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प तैयार करे जनता : तिवारी 

admin

यमुनोत्री आने-जाने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा को देख अनायास ही लोग कह सकते हैं कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क,सरकार की छवि खराब की साजिश,। पढ़े पूरी खबर…….

You cannot copy content of this page