Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

दर्दनाक हादसा:भूस्खलन के साथ आये विशालकाय पत्थर की चपेट में आया मकान, एक महिला की मौत,चार घायल

यमुनोत्री express ब्यूरो
थराली/चमोली

 

देर रात को हुए भूस्खलन से आवासीय भवन ध्वस्त हो गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनाँक 22अक्टूबर को जनपद नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि थराली पैनगढ़ में दो से तीन मकानों में मलवा आ गया है जिसमें 3 से 4 लोगों के दबे होने की सम्भावना है।

उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल पर त्वरित रेस्क्यू हेतु रवाना करने के लिए निर्देशित किया गया।

उक्त आदेश के अनुपालन में पोस्ट अगस्तमुनि से हेड कांस्टेबल हरीश बंगारी के हमराह टीम रेस्क्यू हेतु तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमे पांच लोग दबे हुए थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा है जिसे निकालने हेतु टीम प्रयासरत है। दो घायलों को पूर्व में ही अस्पताल भेज दिया गया है। एक महिला की मृत्यु हो गई है।

Related posts

दुखद। सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल के पास लोडर मशीन दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :विश्व पर्यटन दिवस पर जगन्नाथ मंदिर परिसर में किया गया गोष्ठी व ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित

Jp Bahuguna

दहशतगर्द गुलदार पर अब तीसरी आंख की नजर, गस्त भी बढी।

admin

You cannot copy content of this page