Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:हम सब सौभाग्यशाली, जो देवभूमि उत्तराखंड में सेवा करने का अवसर मिला:-राज्यपाल

यमुनोत्री express ब्यूरो
हर्षिल/उत्तरकाशी

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को हर्षिल पहुंचे। अपने तय कार्यक्रमानुसार राज्यपाल ने हर्षिल में दीपावली से पूर्व सेना एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) के जवानों से मुलाकत की। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश सेवा सर्वोच्च सेवा है, हम सभी सौभाग्यशाली है की हमें उत्तराखंड देवभूमि व संतो की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है। आप सभी सैनिक अपना कार्य अच्छे से निर्वहन कर रहें जिस पर हम सभी को गर्व है।

राज्यपाल ने गलवान घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की अनेक वीरगाथा रही है,जो हमारे लिए आदर्श है। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए हर्षिल व नेलांग घाटी के बारे में अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्होंने हर्षिल व नेलांग को बहुत करीब से देखा है।
इस दौरान डीएम अभिषेक रुहेला,एसपी अपर्ण यदुवंशी, डीएफओ पुनीत तोमर,एसडीएम चतर सिंह चौहान,सीएमओ डॉ विनोद कुकरेती,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह सहित सेना के जवान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हाईकोट के दिशा निर्देश – चुनाव आयोग वर्चुअल रैली और वर्चुअल वोटिंग का विकल्प रखे।

admin

उत्तरकाशी-सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज में हुआ विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन

admin

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक व जोशीमठ मामले में गरिमा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

admin

You cannot copy content of this page