Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:रक्तदान से दूसरे के जीवन को बचाने के साथ ही अपना शरीर भी सवस्थ रहता है:सुरेश चौहान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य दूसरे के जीवन को तो बचाता ही है लेकिन अपने शरीर को भी सवस्थ बनाता है।गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश चौहान द्वारा जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में शनिवार को विश्व रक्तदान दिवस का शुभारंभ किया गया ।गंगोत्री विधायक चौहान द्वारा आम जनमानस से अपील की गई कि वे रक्तदान अवश्य करें ताकि सही वक्त पर किसी को खून देने से उसकी जान बचाई जा सके। रक्तदान करने से किसी के जीवन बचाने के साथ-साथ अपने शरीर को भी स्वस्थ रखा जा सकता हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केएस चौहान द्वारा रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई एवं जनपद के सभी नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि सभी को रक्तदान करने हेतु आगे आना चाहिए। समाचार लिखे जाने तक जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 19 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया ।

इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक, डाॅ0 बीएस रावत, जिला नोडल अधिकारी, डाॅ0 कुलबीर राणा, पैथोलाॅजिस्ट डाॅ0 सविता चौधरी, वरिष्ठ टेक्नोलाॅजिस्ट मनोज नौटियाल, प्रदीप चैहान, अरविंद मटूड़ा, पवन सेमवाल एवं अनिल बिष्ट आदि मौजूद रहे ।

Related posts

उत्तरकाशी नव निर्वाचित प्राथमिक शिक्षक संगठन अध्यक्ष ने शिक्षकों के साथ किया हनोल महासू देवता दर्शन लिया आशीर्वाद… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा 2 किलो चीनी और एक किलो नमक दिए जाने का प्रस्ताव:रेखा आर्या

admin

पौड़ी गढ़वाल:कारगिल विजय दिवस पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ,शहीदों के परिजन भी किये गए सम्मानित

admin

You cannot copy content of this page