Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:यमुनाघाटी में कैम्प लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की मांग को लेकर ” जय हो “ग्रुप ने डीएम को भेजा ज्ञापन

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

 

सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो ” ग्रुप ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बड़कोट व यमुनाघाटी में युवाओं को रोड़ कंट्रोल एक्ट, स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के तहत होने वाले कार्यो की जानकारी के साथ ड्राईविंग लाइसेंस बनाने को लेकर कैम्प लगाये जाने की मांग की है।
मालूम हो कि लगातार दुपहिया या चार पहिया वाहनों के संचालन की बढ़ती संख्या को देखते हुए सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो”ग्रुप बड़कोट ने यमुनाघाटी के युवाओं को जागरूक करने के लिए राज्य परिवहन विभाग उत्त्तरकाशी द्वारा बड़कोट, खरादी, गडोली,नौगाँव ,पुरोला और मोरी में कैम्प लगाकर रोड़ कंट्रोल एक्ट, स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के तहत होने वाले कार्यो की जानकारी के साथ ड्राईविंग लाइसेंस बनाने की मांग की है। जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल के नेतृत्व में ग्रुप के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी देवानन्द शर्मा के माध्यम से जिलाधिकारी उत्त्तरकाशी को पत्र भेजकर जागरूकता शिविर के माध्यम से ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने की मांग की गई। इधर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने दूरभाष पर बताया कि जल्द ही यमुनाघाटी के बड़कोट आदि क्षेत्र में एआरटीओ द्वारा कैम्प लगवाया जायेगा। जय हो ग्रुप के पत्र देने वालो में संयोजक सुनील थपलियाल, कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, मदन जोशी, आशीष पंवार, सागर अग्रवाल, सुरेश सैनी, महिताब धनाई, उपेंद्र असवाल,महात्मा प्रसाद नौटियाल, एडवोकेट विनोद बिष्ट, गिरीश चौहान, विनोद नौटियाल, दीनानाथ सोनी, प्रदीप जैन, मनमोहन सिंह, अमर सिंह, आशीष चौहान, संजय सजवाण सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Related posts

कृषि और उद्यान को बढ़ावा देने के साथ ही हमें प्राकृतिक खेती पर अधिक ध्यान देना होगा:पुष्कर सिंह धामी

admin

गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के सुरों में डूबी रवांई शरदोत्सव की छठी संध्या,क्या रहा खास पढ़े…

Team Yamunotri Express

आस्था।गेंवला गांव की द्याणियों ने बौखनाग को चढाया सोने का छत्र, मन्नत भी मांगी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page