Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:विभिन्न विभागों की भर्तियों में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सँयुक्त संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
भटवाड़ी/ उत्तरकाशी

 

उत्तराखंड में विभिन्न विभागों की भर्तियों में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज यहां सँयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के लोगों ने जुलूस प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।”सयुंक्त संघर्ष समिति विकासखंड भटवाड़ी” के बैनर तले आज uksssc पेपर लीक भर्ती घोटाले एवं सहकारिता विभाग, फॉरेस्ट गार्ड, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, सहित अन्य सभी भर्ती घोटालों पर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर सीबीआई जांच करवाने की मांग की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तमाम क्षेत्रीय युवाओं ने भटवाड़ी बाजार मे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और सरकार का पुतला दहन किया,उसके बाद युवा जुलुस के रूप में विकासखंड परिसर पहुंचे जहाँ उन्होंने तहसील दिवस पर मौजूद उपजिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया एवं मांग की कि विगत समय उत्तराखंड में uksssc की परीक्षाओं में पेपर लीक करवा कर भारी धनराशि लेकर अभ्यर्थियों को नौकरी दिलवाई गई है। प्रथम दृष्टाया इस प्रकरण में 34 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है लेकिन अब जब बड़े स्तर पर कार्यवाही होनी है तो एसटीएफ द्वारा जारी कार्यवाही कहीं न कहीं प्रभावित होने की पुरी संभावना है साथ ही मामले के तार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी जुड़े होने के कारण निष्पक्ष जांच होना सम्भव नहीं है।
इसलिए उत्तराखंड राज्य की छवि को दृष्टिगत रखते हुए तथा बेरोजगारों को भरोसा दिलाने एवं कानून का राज स्थापित करने के लिए उक्त सभी प्रकरणों की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए, ताकि भ्रष्टाचार करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

इसके अलावा भटवाड़ी तहसील मुख्यालय मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के न बैठने पर भी स्थानीय जनता मे खासा रोष दिखा, विकासखंड परिसर मे संचालित तहसील दिवस का विरोध कर स्थानीय लोगों ने तहसील दिवस को तहसील मे ही करवाए जाने की मांग की। काफी हंगामे के बाद उप जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा भरोषा दिलाया गया कि अगला तहसील दिवस जन भावनाओं के दृष्टिगत तहसील परिसर मे ही करवाया जायेगा। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तहसील मुख्यालय की समस्याओं पर कहा कि यदि एक माह के अंदर तहसील मुख्यालय से संचालित सभी विभाग यहीं से संचालित नहीं होते हैं एवं व्याप्त समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो क्षेत्रीय जनता द्वारा सयुंक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

ज्ञापन प्रेषित करने वालों में भटवाड़ी के पूर्व प्रधान राघवानंद शास्त्री, ज्येष्ठ उप प्रमुख मनोज रावत, ग्राम प्रधान महेन्द्र पोखरियाल, संतोष नौटियाल, सुनील रावत, प्रताप प्रकाश पंवार, राजकेंद्र थनवान, विपिन राणा, सतेन्द्र पंवार आदि अनेक लोग शामिल रहे।

Related posts

बड़कोट : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में इको बिरकस प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

बुद्धि सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर बड़कोट में जारी है। इस दौरान सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी ,थाना प्रभारी रणवीर चौहान और जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने पहुँचकर कैरियर काउंसलिंग ,नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर जानकारी देने पहुँचे।

Arvind Thapliyal

कार्रवाई।धरासू पुलिस ने 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में निधि लिमिटेड कम्पनी के एमडी को किया गिरफ्तार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page