Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

हादसा:सीमेन्ट- सरिया लदा ट्रक गिरा सौ मीटर गहरी खाई में, दो ही लोग थे सवार

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

सीमेन्ट सरिया से लदा हुआ एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए हैं।जिला आपदा परिचालन केंद्र टिहरी गढ़वाल से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह समय करीब 5:40 a.m. पर एक ट्रक जो ऋषिकेश से पाइप, सीमेन्ट सरिया लेकर आ रहा था शिव मूर्ति के पास करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया जिसमें चालक व क्लीनर घायल हैं ,घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया।दुर्घटनाग्रस्त ट्रक संख्या uk11ca0202 है।

घायल चालक आकाश नेगी पुत्र सुखदेव सिंह निवासी चमोली और क्लीनर रिंकू पुत्र ललित निवासी घनसाली को देवप्रयाग हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था जहां से चालक को एम्स रेफर किया गया है।

Related posts

Uttarkashi :पुरोला  प्रकरण मे एसपी ने की आमजन से शान्ति व क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

Jp Bahuguna

राज्य सरकार द्वारा नई व्यवस्था डिसेंट्रलाइज्ड कोविड केयर सिस्टम लागू ,शहरी के साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी लागू होगी ….पढ़े पूरी खबर

admin

मास्टर प्लान से होगा नगरपालिका बड़कोट का विकास: विनोद डोभाल 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page