Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

दुखद:अलग -अलग हादसों में बैंक कर्मी व महिला की मौत

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

यहां दो अलग अलग हादसों एक बैंक कर्मी व एक महिला की मौत हो गई।जिला आपदा परिचालन केंद्र टिहरी गढ़वाल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी के पास अटाली गंगा होटल के समीप गंगा नदी में एक गाड़ी आधी डूबी दिखाई दी ।एसडीआरएफ व पुलिस द्वारा रेस्क्यू करने पर गाड़ी के अंदर से एक डेड बॉडी रिकवर की गई, घटना स्थल पर प्राप्त आधार कार्ड, मोबाईल आदि के आधार पर मृतक ब्यक्ति की शिनाख्त- अमित विजेत्रा पुत्र जबर सिंह, निवासी कौलागढ़ देहरादून उम्र 36, के रूप में हुई।गाड़ी संख्या uk07dx7354 थी।मृतक ब्यक्ति एसबीआई शाखा पौड़ी में कार्यरत था।

दूसरी घटना में कौडियाला के समीप एक महिला सेल्फी लेते हुए सड़क से नीचे गिरने की सूचना पुलिस को मिली। देवप्रयाग से पुलिसफोर्स व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची ।
खोज- बचाव कार्य करने पर आज सुबह महिला की डेड बॉडी रिकवर की गई।
पुलिस के अनुसार ये पति पत्नी केदारनाथ से वापस मुरादाबाद जा रहे थे।जो सेल्फी लेते समय फिसल गई।मृतका प्रियका पत्नी राहुल सैनी, उम्र-28 वर्ष निवासी-शेख धर्मपूर थाना सिविल लाईन मुरादाबाद यूपी है।

Related posts

तांबाखानी सुरंग में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस….

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :तीसरी संतान की चाहत से छीनी प्रधान की कुर्सी, डीएम ने किया पदमुक्त

Jp Bahuguna

*चकराता महाविद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न,प्रतिमा और मुकेश बने कालेज चैंपियन*

admin

You cannot copy content of this page