Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:पुलिस ने बरामद किये करीब पांच लाख कीमत के बत्तीस खोये हुए मोबाईल फोन

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी पुलिस की साईबरसेल व एसओजी की टीम ने करीब 05 लाख की कीमत के 32 खोये मोबाईल फोन बरामद किये हैं। बरामद मोबाईल फोन को आज अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के माध्यम से फोन स्वामियों को वापस किया गया।
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि हमारी एस0ओ0जी0,साईबर सेल की टीम के द्वारा लगातार आमजन के खोये मोबाईल फोन को तलाश करने में लगी हुई है, इसके पूर्व भी टीम द्वारा लाखों रु0 के खोये मोबाईल फोन बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये जा चुके हैं। उन्होने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में अधिकांश आपराधिक घटनाएं मोबाईल के जरिए हो रही हैं ऐसे में लोगों का जागरुक होना बहुत जरुरी है, किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाईल खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें साथ ही मोबाईल खोने पर इसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दें। नया मोबाईल खरीदने पर उसका बिल एवं ई एम ई आई नम्बर. अपने पास सुरक्षित रखें।

Related posts

आई टी बी पी के महानिदेशक ने की सीएम से भेंट, अर्धसैन्य बलों के आश्रितों को नौकरी देने के फैसले पर जताया आभार

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:IRS मॉक अभ्यास-नेताला में बस भूस्खलन की चपेट में तो किसाला में यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध, दो हजार यात्री किये रेस्क्यू

admin

माँ भगवती की देव डोली के सानिध्य में सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव का भव्य शुभारंभ…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page