Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों को किया जा रहा है उत्पीड़ित,अधिकारियों को प्रतिष्ठानों में घुसने न दीये जाने का एलान,पढ़े पूरी खबर…….

बड़कोट
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, यमुनाघाटी द्वारा जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों को उत्पीड़ित करने की अवधारणा के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध की सुकबुहाट शुरू हो गयी है।

यमुनाघाटी के संगठन ने जारी विज्ञप्ति के आधार पर जीएसटी के अधिकारियों को बाजार में आकर प्रतिष्ठानों में घुसने न दीये जाने का एलान कर दिया है । इसके लिए नगर इकाइयों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपनी नगर इकाइयों में बैठक कर जिला / प्रान्तिया पदाधिकारियों को साथ लेकर पुरजोर विरोध करें।

जिलाध्यक्ष कबूल सिंगज पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले व्यापारी पर दिन प्रतिदिन दबाव बनाकर उससे ज्यादा टैक्स वसूलने की नीति बंद होनी चाहिए। किसी भी नगर क्षेत्र में ऐसे सर्वे / छापे डालने आए अधिकारियों का घेराव किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए यमुना घाटी नगर / कस्बा की सभी जिला इकाइयों को कहा गया है कि वे आपसी सामंजस्य बनाकर अपने सहयोगी संगठनों के माध्यम से सर्वे छापे का विरोध करेंगे। तथा अधिकारियों का घेराव करेंगे।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस मुहिम को साकार करने के लिए कल (आज) मंगलवार को संगठन की जिला एवं सभी नगर इकाइयों द्वारा अपने अपने मुख्यालयों पर प्रशासन के माध्यम से विरोध स्वरूप मा० मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। एवं 28 जुलाई बृहस्पतिवार को जीएसटी सर्वे का विरोध स्वरूप प्रत्येक नगर इकाइयों में पुतला दहन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के बाद से लगातार व्यापारी अपनी मांगों का लेकर माननीय मुख्यमंत्रीयों से मिलकर अपने प्रतिवेदन देता रहा है, लेकिन आज तक व्यापारियों को डरा धमका कर टैक्स बढ़ाने की मुहिम चला दी है।

जीएसटी काउंसिल द्वारा जीएसटी का सरलीकरण करने के बजाए और पेचीदा बना दिया गया है, वर्तमान में 18 जुलाई से खाद्यान्नों पर 5% का टैक्स लगा दिया गया है और अन्य कई वस्तु पर टैक्स रेट बढाए गए है।
हमारे जनपद की 25 इकाइयां इसका पुरजोर विरोध करेंगी। जीएसटी सर्वे छापे पूरी तरह बंद तो हम सरकार के विरुद्ध प्रदेश व्यापी आन्दोलन करेंगे और फिर भी सरकार नहीं मानी तो न व्यापारियों को प्रदेश बंद की घोषणा करनी पड़ सकती है।इस मौके पर प्रदेश मंत्री उपेंद्र असवाल, महामन्त्री सुरेंद्र सिंह रावत,उपाध्यक्ष तिलक चन्द रमोला, डॉ चतर सिंह चौहान,हरदेव राणा,मीडिया प्रभारी नितिन चौहान,अरविंद खंडूड़ी,सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आस्था।बड़कोट में वायु पुराण एवं गरुड़ पुराण पारायण कथा का हुआ विराम और विशाल भंडारे के बाद विदाई… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पौड़ी :- कोटद्वार के पास बारात से भरी बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त, 40 से अधिक सवार, 6 शवों का रेस्क्यू ,पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी:केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सीडीओ ने ली संबधित विभागीय अधिकारियों की बैठक

admin

You cannot copy content of this page