Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्त्तरकाशी में आये भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये, घरों से बाहर निकले लोग, पढ़े पूरी खबर…..

उत्त्तरकाशी

उत्तरकाशी मुख्यालय सहित , मनेरी, मातली, जोशियाड़ा, भटवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत भूकम्प के झटके एक बार फिर महसूस किए गए  जबकि अन्य तहसील क्षेत्रो में महसूस नही किये गये है। दोपहर 12 बज कर 34 मिनट पर आए भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी के लोग भयभीत हो गये,  भय के मारे लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप के झटके काफी तीव्र थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। जिसका केंद्र उत्तरकाशी भटवाड़ी में जामक गांव के जंगल में कनेथ बताया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की भूकंप के तेज झटक महसूस किए गए हैं। जिले में भूकंप से जान माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। जिले बीते 19 जुलाई रात को करीब 11.56 पर भी उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राज्य मंत्री राजकुमार को बनाया टिहरी लोकसभा का संयोजक।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों को पूर्व विधायक ने दिया अपना समर्थन

admin

आस्था।वैसाखी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान से खुले सोमेश्वर महाराज के कपाट…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page