Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव टिहरी बागेश्वर राज्य उत्तराखंड

कुछ दिन पहले निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पढ़े पूरी खबर………

नैनबाग।

अगलाड़ थत्यूड़ मोटर मार्ग पर गरखेत के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुुुछ दिन पहले निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान की इस हादसे में मौत हो गई।

मालूम हो कि नैनबाग टटोर से थत्यूड़ ब्लॉक में कुछ काम के उद्देश्य से निकले ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान मुनोग नीतू सहित ठेकेदार अर्जुन सिंह और महिला पुष्पा जा रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अचानक पहाड़ी से आये बड़े पत्थर की चपेट में आने से कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी जिसमे प्रधान बनने के बाद पहलीबार विकासखण्ड कार्यालय जा रहे टटोर नैनबाग प्रधान प्रताप सिंह की मौके पर मौत हो गयी जबकि अन्य घायल है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में लाया जा रहा है। राहत बचाव में स्थानीय ग्रामीण के साथ

नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा व राजस्व पुलिस मौके पर है। कार्यवाही गतिमान है।

 

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 18 जून को चलाया जायेगा वृहद स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

उत्तराखण्ड में 40 दिनों से लगातार कम वैक्सीनेशन

admin

उपलब्धि।पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए आचार्य सुरेश उनियाल जी महाराज और कोलम्बिया पेसिफिक्र वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की गई डॉक्टरेट की मानद उपाधि… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page