Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

हादसा:कार दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।खासकर चारधाम यात्रा मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी के निकट एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार एक ब्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एसडीआरएफ व पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें एम्स ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती कराया है। मृतक की पहचान निशांत निवासी-गजियाबाद उम्र-22 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान वर्षा पुत्री शेर सिंह उम्र-25 वर्ष, निवासी-दिल्ली,संगीता दास अधिकारी पुत्री नरेन्द्र नाथ अधिकारी, निवासी- ग्रेटर नोएडा एवम अकिंत निवासी गजियाबाद(चालक) के रूप में हुई है।हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में रात को वाहन संचालन पर रोक है फिर भी बाहर से आने वाले तीर्थ यात्री बेखौफ वाहन संचालन कर रहे हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।

Related posts

बड़कोट के गंगानी में क्षेत्र के 130 युवाओं को सेना में भर्ती के लिए निःशुल्क उम्दा प्रशिक्षण

admin

उत्तरकाशी:बौखनाग,भगवती के सानिध्य में पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया गंगनानी मेले(कुण्ड की जातर) का शुभारंभ

admin

साईं सृजन पटल ने डाॅ.हरीश रतूड़ी को ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page