जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
कुमराडा, ब्रह्मखाल में हुयी मोटरसाईकिल चोरी की घटना का धरासू पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 05 घण्टे के अन्दर चोरी का खुलासा कर 03 युवकों को गिरफ्तार किया गया। युवकों से चोरी की तीन मोटरसाईकिलें भी बरामद की गयी। कल सायं को वादी शाहनवाज पुत्र श्री शराफत निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार, हाल निवासी कुमराडा ब्रहमखाल, उत्तरकाशी द्वारा थाना धरासू पर आकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर से अपनी मोटरसाईकिल UK 08R 9101(Passion Pro) चोरी कर ले जाने सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर थाना धरासू पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामला पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा चोरी के तुरन्त खुलासे के सम्बन्ध में सीओ उत्तरकाशी एवं एसएचओ धरासू को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धरासू की देखरेख में चोरी के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 राजेन्द्र पुजारा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गयी। उक्त पुलिस टीम द्वारा गहन पतारसी-सुरागरसी करते हुये रात्रि में लागातार चैकिंग अभियान चलाकर चैकिंग के दौरान रात्रि करीब 11:15 बजे विश्व राणा मन्दिर बडकोट रोड़, ब्रहमखाल पर एक मोटरसाईकिल को रोका गया जिस पर तीन युवक क्रमशः राजपाल, रोहित व आशुतोष सवार थे। संदेह होने पर पुलिस द्वारा मोटरसईकिल को चैक किया गया तो मोटर साईकिल में आगे नम्बर प्लेट नहीं थी तथा पीछे की नम्बर प्लेट पर इन युवकों द्वारा नंबर मिटाकर चण्डीगढ़ का फर्जी नम्बर अंकित कर रखा था। चैक करने पर टूल बाक्स से 01 मास्टर की बरामद हुई। मोटर साईकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाने के सम्बन्ध सख्ती से पुछताछ की तो युवकों द्वारा बताया गया कि हम लोग चोरी की मोटरसाईकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर ग्राहकों को बेच देते हैं। ब्रहमखाल क्षेत्र से चोरी हुई मोटर साईकिल के सम्बन्ध में सख्ती से पुछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने कुछ दिन पहले 02 मोटर साईकिल चोरी की गयी थी, जिनके लॉक हमने मास्टर की से खोले थे, अभियुक्त गणों की निशानदेई पर पुलिस द्वारा इन युवकों से चोरी की तीन मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है। आज अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। बरामदगी व अभियुक्तों के बयान के आधार पर मामले मे धारा 411,420 व 120B की बढोतरी की गयी।
गिरफ्तार। अभियुक्तों की पहचान
1- राजपाल सिंह पुत्र श्री बलबीर सिंह निवासी बंग्यालखेत तह0 डुण्डा जिला उत्तरकाशी, उम्र 19 वर्ष
2- रोहित विद्वान पुत्र श्री आशीष विद्वान निवासी मण्डियासारी तह0 डुण्डा थाना धरासु जिला उत्तरकाशी, उम्र 19 वर्ष
3- आशुतोष डोभाल पुत्र श्री विशालमणी डोभाल निवासी तलोग तह0 डुण्डा थाना धरासु जिला उत्तरकाशी उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है।
गिरफ्तार एंव माल बरामद करने वाली पुलिस टीम में
1- उ0नि 0 राजेन्द्र सिंह पुजारा- थाना धरासू
2- कानि0जयवीर सिंह- थाना धरासू
3- कानि0 जयपाल सिंह- थाना धरासू
4- कानि0 ओसाफ खान- एसओजी शामिल थे।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकशी महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2500रु0/ के पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।

