Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रह्मखाल क्षेत्र के कई गांवो मे पहुँच रही सरकारी ठेके की अंग्रेजी शराब ,तय रेट से अधिक दाम भी वसूले जा रहे। पढ़े पूरी खबर

सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल

एक ओर जहाँ जनपद पुलिस व  प्रशासन नशामुक्ति पर जोर दे रहा है और होटलो ढाबों और शराब की दुकानो पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर ब्रह्मखाल क्षेत्र के दर्जनों गांवों मे अंग्रेजी शराब आसानी से मिल जा रही है। इस धंधे मे कहीं न कहीं ठेके के संचालकों की मिलीभगत तो होगी ही। पुलिस और राजस्व प्रशासन के लोग भी मूक दर्शक बन कर किसी भी प्रकार से शराब बिक्रेताओं पर अंकुश लगाने मे ढिलाई बरत रहे हैं। अंग्रेजी शराब के गांवों मे ही उपलब्ध होने से गांवो का शांत माहौल खराब हो रहा है। ब्रह्मखाल मे संचालित आबकारी विभाग के शराब की दुकान पर उपभोक्ताओं से मुंह मांगे दाम वसूले जा रहे है। इस पर इससे पहले कई बार दुकान के सामने ही शराब विक्रेताओं से उपभोक्ताओं की झडप भी हुई है। पुलिस प्रशासन और राजस्व निरीक्षको की नाक के नीचे शराब माफिया बेरोकटोक शराबबंदी और नशामुक्ति की यहां धज्जियां उडा रहे है। यदि सीघ्र गांवो मे बिक रही शराब और ठेके पर बिक रही औवर रेटिंग पर अंकुश नही लगा तो इन शांत वादियों मे झगडे फिसाद और हिंसा की गतिविधियां बढ सकती है।

Related posts

उत्तरकाशी :गंगोत्री धाम सहित जिले भर में चलाया गया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

Jp Bahuguna

पुरोला का लाल चावल दुनियाभर में हुआ प्रसिद्ध, खलाड़ी पुजेली के स्यालीकराम नौटियाल को माघ मेले के मंच पर किया सम्मानित।

Arvind Thapliyal

समस्या।फसल बीमा को लेकर उद्यान व कृषि मंत्री गणेश जोशी से हुई मुलाकात और तिथि बढाने को लेकर सौंपा ज्ञापन….

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page