Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

जिलेवार पुलिस भर्ती कोटा समाप्त करने पर यूकेडी का प्रदर्शन,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में जिलेवार कोटा खत्म करने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने मुखर तेवर अपना लिए हैं।

उत्तराखंड क्रांति दल ने आज उत्तराखंड के तमाम डीएम कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जिला स्तरीय कोटा खत्म होने से पहाड़ के युवाओं को नुकसान उठाना पड़ेगा।

उन्होंने सरकार पर पहाड़ विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे कदमों से एक पर्वतीय राज्य के रूप में अलग राज्य उत्तराखंड बनाने का औचित्य ही खत्म हो जाएगा।

उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक शक्तिशैल कपरुवान ने सरकार से मांग की कि

उत्तर प्रदेश के समय से अब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जनपद स्तरीय कोटा चला आ रहा है, इसे यूं ही बना रहने दिया जाना चाहिए ।

यूकेडी प्रवक्ता शांति भट्ट ने आक्रोश जताया कि पहाड़ के युवा हाईस्कूल इंटर की पढाई मे टाॅप कर रहे हैं लेकिन भर्ती के समय हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर जैसे सुविधाजनक स्थानों मे नौकरी की कोचिंग ले रहे अभ्यर्थियों से पिछड़ जाते हैं।

यूकेडी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल की भर्ती जिलेवार कोटे से हो, तभी पहाड़ का हित हो सकता है।

दीपक गैरोला ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह पहाड़ के साथ अन्याय होगा और उत्तराखंड क्रांति दल इस अन्याय को सहन नहीं करेगा और यूकेडी को मजबूरन सड़कों पर उतर कर इसके लिए व्यापक विरोध करना पड़ेगा।

धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन सचिव बिपिन रावत, दीपक गैरोला, राजेंद्र गुसांई, संजय डोभाल, तारा देवी, सरोज रावत, निर्मला भट्ट, रविंद्र ममंगाई, तथा भगवती प्रसाद डोभाल, निशीथ मनराल सहित तमाम लोग शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कोविड-19से सम्बंधित अधिकारियों की ली बैठक

admin

यमुना घाटी में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ और प्रतियोगिता में दो दर्जनों अधिक टीमे ले रही भाग… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page