Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

*प्राकृतिक आपदाओं में राहत व बचाव कार्य को चकराता में हुई माॅक एक्सरसाइज*

चकराता (देहरादून)

उतराखंड शासन के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए चकराता क्षेत्र में ‘माॅक एक्सरसाइज’ की गई। शनिवार को श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता-पुरोड़ी को इस माॅक एक्सरसाइज के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया।स्टेजिंग एरिया चिल्ड्रेनपार्क चकराता के साथ ही लागा पोखरी और कैंट इंटर कॉलेज भी कंट्रोलरूम से जुड़े रहे।इसके अंतर्गत उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा स्थापित जी.आई.एस. एवं आई.आर.एस.सॉफ्टवेयर की कार्यात्मक क्षमता का परीक्षण किया गया। आपदा के समय सरकारी मशीनरी के आपसी तालमेल और प्रभावित क्षेत्र में त्वरित राहत और बचाव के लिए यह कवायद की गई। सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से राहत और बचाव कार्यों के लिए संबंधित विभागों के आपसी समन्वय और सूचना के त्वरित आदान-प्रदान की व्यवस्थाओं को परखा गया। प्रभावित क्षेत्र कैंट इंटर कालेज और लागा पोखरी के लोगों ने वर्चुअल माध्यम से बात की और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।इस मौके पर सचिव आपदा प्रबंधन डा.रंजीत कुमार सिन्हा ऑनलाइन जुड़े रहे। इस कार्यक्रम में अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, आई.आर.एस.टी. के विशेषज्ञ बी.बी.पटनायक, व्यवसाय निदेशक शुभजीत पाल,प्राचार्य प्रो.के. एल.तलवाड़,महाविद्यालय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के संयोजक डा.संजीव कुमार शर्मा, डा.जितेंद्र दिवाकर,तहसीलदार शीशपाल असवाल, केशव दत्त जोशी,तिलक राम जोशी,डा.गिरीश जोशी,
रोशन लाल, विनोद जोशी व अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

दर्दनाक हादसा:कार दुर्घटना में एक ही गांव के चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

admin

डामटा में मां सरस्वती की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा को निकाली कलश शोभायात्रा, डा०वीरेन्द्र सिंह चौहान का योगदान…पढें।

Arvind Thapliyal

थूक प्रकरण पर सरकार की गंभीरता।खाद्य पदार्थों में थूक और गंदगी मिलाने की घटानाओं के बाद सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए ने जारी की विस्तृत गाईडलाइन, दोषियों पर 25 हजार से 1 लाख रूपये तक का जुर्माना, मीट कारोबारियों, ढाबे, होटल एवं रेस्टोरैन्ट संचालकों को अपने यहां लिखना होगा मीट हलाल का है या फिट झटका औरखाद्य कारोबारियों को अपने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पहनाना होगा फोटोयुक्त पहचान पत्र, लगाने होगें सी०सी०टी०वी० कैमरे -डॉ आर राजेश कुमार

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page