Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिले के पूर्ति निरीक्षकों की बायोमेट्रिक से खाद्यान्न वितरण को लेकर समीक्षा बैठक , सभी पूर्ति निरीक्षकों को बायोमेट्रिक से शत प्रतिशत खाद्यान्न वितरण के दिए निर्देश – अपर आयुक्त विपिन

यमुनोत्री Express ब्यूरो

बड़कोट। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तराखंड के उप आयुक्त विपिन कुमार ने नगर पालिका सभागार बड़कोट में उत्तरकाशी जिले के पूर्ति निरीक्षकों की बायोमेट्रिक से खाद्यान्न वितरण को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले के सभी पूर्ति निरीक्षकों को बायोमेट्रिक से शत प्रतिशत खाद्यान्न वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार खाद्य पूर्ति विभाग उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक से शत प्रतिशत खाद्यान्न वितरण करने की व्यवस्था में जुटा हुआ है। बायोमेट्रिक से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को देखने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तराखंड के गढ़वाल उप आयुक्त विपिन कुमार शनिवार को उत्तरकाशी जिले की यमुनाघाटी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने जिले के सभी पूर्ति निरीक्षकों के साथ बड़कोट नगर पालिका सभागार में समीक्षा बैठक की तथा प्रत्येक कार्यालय से बिंदुवार राशन वितरण की जानकारी ली तथा बायोमेट्रिक खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्याओं के समाधान करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को शत प्रतिशत बायोमेट्रिक से खाद्यान्न वितरण करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा है कि जिस पूर्ति निरीक्षक के क्षेत्र में शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक से खाद्यान्न वितरण किया जाएगा, उसे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बैठक के बाद सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता विनोद बहुगुणा की दुकान सहित आधा दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण कर बायोमेट्रिक से खाद्यान्न वितरण प्रणाली की व्यवस्था को देखा और बायोमेट्रिक व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर उप आयुक्त विपिन कुमार ने कहा है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार सभी को बायोमेट्रिक से खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। जिसको लेकर सभी स्थानों पर राशन डीलरों को बायोमेट्रिक मशीनें दी जा चुकी हैं। उत्तरकाशी जिले कि यमुनाघाटी क्षेत्र में बायोमेट्रिक द्वारा खाद्यान्न वितरण में कुछ दिक्कतें आ रही थी, जिसे दूर किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर नेटवर्क की समस्या आ रही है, उसका भी समाधान निकाला जा रहा है। जिससे कि सभी उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक से राशन वितरित की जा सके। उन्होंने बैठक के बाद  नगर पालिका बड़कोट में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता विनोद बहुगुणा की दुकान सहित आधा दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण कर बायोमेट्रिक से खाद्यान्न वितरण प्रणाली की व्यवस्था को देखा और बायोमेट्रिक व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में  जिला पूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी संतोष कुमार भट्ट ,पूर्ति निरीक्षक  प्यार दास सौंदाण, सुशील राणा, मोहन मनवाल, रामकृपाल, मनोज रावत, नेहा बिष्ट, अर्चना भारती, विकास, रमेश खरोला, बिजेंद्र, मालचंद भंडारी, महेंद्र सिंह पंवार बृजमोहन सिंह, इंद्रेश रमोला, राजेश चंद्र जगूड़ी आदि उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सीएम तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को सौंपा अपना इस्तीफा

admin

उत्तरकाशी:-युटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त , एक की घटना स्थल पर मौत, जबकि 4 लोग हुए घायल ….पढ़े पूरी खबर।

admin

कर्तव्य फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित हुआ जनजागरुकता शिविर में पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को नशा, साइबर, महिला सम्बन्धी अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों समाज से दूर करने की दी जानकारी।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page