Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

ब्रह्मकुमारीज की पहल:- कल्पतरूह पौधारोपण महाअभियान के तहत होगा चालीस लाख पौधों का रोपण

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

 

50 वें विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण की रक्षा के लिए ब्रह्माकुमारीज ने अभिनव पहल की है। कल्पतरूह पौधारोपण महाअभियान 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह महाअभियान पूरे देश भर में 75 दिन यानी 5 जून से 25 अगस्त तक चलाया जाएगा जिसमें 40 लाख पौधा रोपण का महान लक्ष्य रखा है इस अभिनव पहल की शुरुआत आज पर्यावरण दिवस 5 जून से शुरू की गई ।यह अभियान गढ़वाल मंडल में ब्रह्माकुमारीज के डायरेक्टर बी. के मेहर चंद के दिशा निर्देशों में 5 जिलों के 15 से अधिक सेवा केंद्रों पर चलाया जाएगा जिसमें 1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है इन सेवा केंद्रों में मुख्य तौर पर नई टिहरी, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग ,जोशीमठ, गुप्तकाशी ,पौड़ी ,श्रीनगर, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग आदि सेवा केंद्र शामिल है। इस कार्यक्रम के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज के रुद्रप्रयाग एवं गुप्तकाशी सेवा केंद्र के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें माल्टा अमरूद अनार जैसे फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया इस उपलक्ष में चिन्यालीसौड़ में चित्रांगद सिंह राघव वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र ने वृक्षारोपण करके इस अभियान की शुरुआत की ।
इस कार्यक्रम में पधारे बीके नीलम बहन ने बताया 25 अगस्त तक ब्रह्माकुमारिज गढ़वाल क्षेत्र के प्रत्येक सेवाकेंद्रों के द्वारा 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जो कि विभिन्न विद्यालयों एवं गांव गांव में जाकर लगाए जाएंगे एवं पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाने का शुभ संदेश भी दिया जाएगा । इस दौरान लखीराम कोहली उपवन क्षेत्राधिकारी ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बीना बिष्ट एवं राज्योगी भाई बहनों ने सहयोग दिया।

Related posts

आस्था। श्रीमद्भागवत कथा हुआ शुभारंभ निकाली भव्य कलश यात्रा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। धामी सरकार ने बांटे विभिन्न विभागीय दायित्व दी विभिन्न जिलों को जिबेंवारी.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

वाहन दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page