Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सरुखेत से दोबाटा तक वन कर्मियों ने सघन स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया,किया जागरूक

बड़कोट
अपर यमुना वन प्रभाग के रवांई रेंज के अधिकारी व कर्मचारियों ने सरुखेत से दोबटा बैंड तक स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें प्लास्टिक मुक्त बडकोट और यमुनोत्री क्षेत्र किये जाने को लेकर जनजागरूक किया गया।
मालूम हो कि प्रभागियवनाधिकारी सुबोध काला एवं रेंज अधिकारी संदीपा शर्मा के निर्देशन में रेंज के कर्मचारियों ने सघन स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। वन दरोगा सरदार सिंह रावत ने बताया कि वनों के साथ पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझनी होगी, विभाग द्वारा समय समय पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है उसके पीछे मंशा रहती है वनों का सरंक्षण जीवन का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि रवांई रेंज अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर पालिका बड़कोट में वन कर्मियों द्वारा कचरा बीनकर प्लास्टिक मुक्त बड़कोट अभियान चलाया गया । इस अभियान में वन दरोगा सरदार सिंह रावत,बीट अधिकारी बलदेव सिंह चौहान सहित ग्रामीण मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:बडकोट सर्किल के सभी थाना-चौकियों पर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, गड्ढे बनाकर कूड़े से खाद बनाने की शुरुआत

admin

मोरी के सावणी गांव के अग्नि पिडि़तो के साथ खड़ी है हमारी सरकार: पुरोला विधायक 

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण में ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

admin

You cannot copy content of this page