Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पूर्व विधायक यमुनोत्री के ब्लॉक प्रतिनिधि जसवंत की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,पढ़े पूरी खबर……

सुरेश रमोला
ब्रहमखाल

एन एच 94 धरासू यमनोत्री राजमार्ग पर धरासू बैंड और ब्रहमखाल के बीच किलोमीटर 7 के पास आज सुबह लगभग 3 बजे एक इग्निस मारुती कार कल्याणी सिलागांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी। इस दुर्घटना मे जसवंत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान उम्र लगभग 40 वर्ष की मौके पर.ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जसवंत  की पत्नी  गैर से क्षेत्र पंचायत सदस्य है  और जसवंत पूर्व विधायक केदार सिंह रावत के ब्लॉक प्रतिनिधि भी रहे। सूत्रों के अनुसार उक्त ब्यक्ति कल साम को बडकोट मे ही था और रात को ही वह उतरकाशी को अकेले ही निकल गया। लगभग सुबह तीन बजे के आसपास यह घटना घटी है ।इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी । सूचना मिलते ही गेंवला चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुजारा थाना धरासू के एस एच ओ दिनेश कुमार जयपाल चौहान सुनील रमोला आदि मौके पर पंहुचे और वाहन मे फंसी डेडबाडी को बाहर निकाल कर पंचनामे के लिए परिजनो को सूचना दी। श्री पुजारा ने बताया कि पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

घटना की जानकारी लगते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

समस्या।चारधाम यात्रा व्यवस्था की खुली पोल बदहाल यमुनोत्री धाम में पड़े शौचालय….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

विश्व स्वास्थ्य मानसिक दिवस पर नुक्कड़ नाटक के तहत किया जागरूक, बुरांश संस्था की तरफ से चलाया जा रहे जन जागरूकता अभियान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

खाद्य ,नागरिक आपूर्ति विभाग के विपणन बिंग का खुला खेल,बड़कोट में खराब चावलों के कट्टे आने से आक्रोश बढ़ा, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page