Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम चमोली राज्य उत्तराखंड

पुलिस कार्यवाही:- चंडीगढ़ मार्का की सात पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

कोतवाली पुलिस ने रात को चेकिंग के दौरान सात पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती श्वेता चौबे पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में चमोली पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है । जिसके लिए समस्त थाना स्तर पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। जनपद को नशामुक्त बनाये जाने के क्रम में कल देर रात को कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा नंदप्रयाग घाट रोड पर रात्रि चैकिंग के दौरान UK 07 Y 8800 (सेंट्रो कार) से सात पेटी (84 बोतल) चंडीगढ़ मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। जबकि अभियुक्त मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही जा रही है।
अभियुक्त अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली चमोली में मु0अ0सं0 23/22, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगमोहन, कांस्टेबल रामलाल शामिल थे।

Related posts

मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन सैकड़ों लोग हुए शामिल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भारतीय सैन्य अकादमी में 377 जेंटलमैन कैडेट्स हुए पास आउट , वहीं देश को 288 युवा सैन्य अफसर मिले।

admin

उपलब्धि।पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए आचार्य सुरेश उनियाल जी महाराज और कोलम्बिया पेसिफिक्र वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की गई डॉक्टरेट की मानद उपाधि… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page