Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:आजादी का अमृत महोत्सव-नौगांव में विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
नौगांव/उत्तरकाशी

प्रदेश भर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेलों की सृंखला में आज जनपद के नौगांव ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।विधायक ने अपने सम्भोधन मे कहा कि स्वास्थ्य मेले के आयोजन का लक्ष्य आम जनता तक स्वास्थ्य संबंधित सभी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।जिससे आमजन निरोग रह सके।इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्थानीय विधायक को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।स्वास्थ्य मेले में फिजिशियन, स्त्री रोग ,बाल रोग, दन्त रोग, नेत्र रोग आदि के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का सवस्थ परीक्षण कर औषधि वितरित की गई।जिसमें एलोपैथिक के 530,होम्योपैथी के 61,आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा 85 लोगों का स्वस्थ्य परीक्षण कर औषधि दी गई।क्षेत्रीय विधायक द्वारा सम्पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए कृमि रोग नियंत्रण सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया।स्वास्थ्य मेले में जिला होम्योपैथीक अधिकारी डॉक्टर पमिता उनियाल, जयंती बडोनी, डॉक्टर वीरेंद्र चन्द, गणेश डिमरी, दिग्पाल विष्ट, विवेक असवाल, आनन्द राणा, ओमप्रकाश भट्ट, जगदम्बा उनियाल, सुनील, आगम सिंह राणा ने अपना सहयोग दिया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा,
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक रफी मोहम्मद, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

राजकीय आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संघ का हुआ गठन और प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा महासचिव बाल कुमार और विजय डोभाल बने कोषाध्यक्ष… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने लच्छीवाला नेचर पार्क में किया राज्य वन्यजीव सप्ताह-2022 का शुभारंभ, दो रैपिड रिस्पांस वाहनों का किया लोकार्पण

admin

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन रिजार्ट को भारी नुकसान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page