Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम देश विदेश बड़ी खबर स्वास्थ्य

सनसनीखेज वारदात:-एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर

 

न्यूज डेस्क
यमुनोत्री express

 

 

तीर्थनगरी प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है।इस दुखद घटना को नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में बीती रात अंजाम दिया गया है।एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय राहुल तिवारी,उनकी पत्नी 38 वर्षीय प्रीति व तीन बेटियों जिनकी उम्र 12, 07 और पांच वर्ष बताई जा रही है की भी हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है,जिस परिवार की हत्या हुई है वह कौशांबी का रहने वाला है। परिवार नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर रहता था।हत्या की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।फारेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गए हैं।गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस हत्या के कारणों व हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

Related posts

*वेदीखाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लगाई पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी*

admin

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने नियुक्त किये प्रभारी और रमेश चौहान दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर:देहरादून के एक अस्पताल पर महिला की किडनी निकालकर हत्या करने का आरोप

admin

You cannot copy content of this page