Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सीएम ने रवांई घाटी को फलपट्टी बनाने की घोषणा के साथ बर्नीगाड डिग्री कॉलेज की स्थापना.पढ़े पूरी खबर…….

ब्यूरो उत्तरकाशी

मोरी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मोरी स्थित जखोल के बिस्सु मेले में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई अहम घोषणाएं भी कीं। सीएम ने रवांई घाटी को फलपट्टी बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही नौगांव में बर्नीगाड डिग्री कॉलेज की स्थापना, पुरोला पुरोला सीएचसी व मोरी पीएचसी के उच्चीकरण और मोरी नैटवाड़ सांकरी मोटरमार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण करवाने के साथ सोमेश्वर मंदिर सौन्दर्यकरण करवाने की घोषणा की। सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को करीब साढ़े नौ बजे जखोल के बिस्सु मेले में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। प्रदेशवासियों के हित में जो भी निर्णय लेने होंगे, सरकार निडर होकर उन पर काम करेगी। धामी ने कुछ ही दिनों के सरकार के कार्यकाल में जारी विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। इस मौके पर विधायक पुरोला दुर्गेश लाल, मनवीर चौहान,जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह, सतेंद्र राणा,ब्लॉक प्रमुख बचन सिंह, गंगा सिंह, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, उपजिलाधिकारी सोहन सैनी, सी ओ सुरेंद्र भंडारी ,सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

देहरादून_ बड़ी खबर 07 फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल ,…पढ़े आदेश

admin

उत्तरकाशी:प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये दो व्यक्तियों को पुलिस ने धर दबोचा

admin

उत्तरकाशी:सुशासन सप्ताह के तहत जिला सभागार में हुआ कार्यशाला का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page