Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

चकराता:-शिविर के तृतीय दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया साक्षरता अभियान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ प्रारंभ किया गया। आज के दिवस में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ग्राम ठाणा के अंतर्गत *साक्षरता अभियान चलाया*। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने संपूर्ण गांव में साक्षरता अभियान चलाया । राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने संपूर्ण गांव में बुजुर्ग लोगों को नाम लिखना सिखाया और साक्षरता के महत्व को समझाया। इस कार्य के लिए ग्राम ठाणा के निवासियों ने भरपूर सहयोग दिया और साथ ही स्वयंसेवियों की इस कार्य के लिए ग्रामीणों के द्वारा प्रशंसा की गई।
आज के दिवस के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संजीव कुमार शर्मा के द्वारा द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को नशा एक सामाजिक बुराई के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय का युवा नशे का आदि होता जा रहा है और आज के समय यह आवश्यक है कि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहे और युवा ही समाज के इस अभिशाप को मुक्त कर सकता है।
आज के दिन का संपूर्ण कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कुलदीप चौधरी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार संजीव कुमार शर्मा, डॉ जितेंद्र दिवाकर, कर्मचारियों में अर्जुन, विनोद, आदि उपस्थित रहे एवं आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों में नेहा, रविना, अमृता,साक्षी,रितिका, मनीषा राणा, नमिता रावत, निधि रावत, निकिता राणा, बिंद्रा सुनीता, आस्था, नीलम अरविंद चौहान, रितिक वर्मा, गौरव आदि स्वयंसेवकों ने कार्य में योगदान दिया।
इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों में अजवीर,अर्जुन दत्त जोशी,सालक राम जोशी,श्रीचंद जोशी, वीरेंद्र जोशी, मोहर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

*सरकार की सार्थक पहलउत्तराखण्ड- कोविड संक्रमण से जूझ रहे पत्रकारों हेतु सूचना विभाग के नोडल अफ़सर तैनात*, प्रेस कार्ड दिखाकर कोविड कर्फ्यू में कबरेज की अनुमति

admin

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने छात्रहित में लिया बड़ा निर्णय,प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को मिला ऑफलाइन आवेदन का मौका

Jp Bahuguna

यमुनोत्री धाम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल का विरोध धामी हटाओ के लगे नारे… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page