Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:डीएम का शिक्षाधिकारीयों को निर्देश ,24 मार्च को करें एसएमसी, एसएमडीसी की बैठक का आयोजन

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों में 24 मार्च को पूर्वाह्न 11.30 बजे एसएमसी व एसएमडीसी के सदस्यों की बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं उप शिक्षा अधिकारियों को आयोजित कराने के आदेश जारी किए है। जिसमें मुख्यतः किशोर एवं किशोरियों के स्वास्थ्य व पोषण शिक्षा,सामुदायिक किचन गार्डन तथा कैरियर के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। विद्यालयों के समस्त सदस्यों एवं अभिभावकों को बैठक में अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए है। तथा सम्बंधित समस्त अध्यापकों को भी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। यह बैठक अब हर महीने की 24 तारीख को नियमित आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने उक्त बैठक में बाल गणना,ड्राप आउट बच्चे तथा नामंकन की स्थिति तथा उनके स्वास्थ्य व पोषण एवं विद्यालय में भौतिक निर्माण समीक्षा व सुविधाएं, बालक, बालिकाओं को शौचालय एवं पेयजल की सुविधाएं, किचन गार्डन,मध्यान्ह भोजन मैन्यू तथा भोजन पकाए जाने वाले स्थान,पीने के पानी,तथा शौचालय से सम्बंधित स्वच्छता का विशेष ध्यान दिए जाने सम्बंधित निर्धारित सात बिंदुओं पर चर्चा कर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित होने वाली SMC बैठक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आँगनवाड़ी केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले समुदाय आधारित गतिविधियों को किशोर किशोरियों हेतु स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालयों एवं आँगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों हेतु समुदायिक सहभागिता से किचन गार्डन बनाने की योजना पर भी चर्चा की जाएगी ।

Related posts

उत्सव।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज चिन्यालीसौड़ आयोजित हुई मंगसीर बग्वाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :यात्रा ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान की मौत, पुलिस परिवार द्वारा दी गई श्रद्धाजंलि

Jp Bahuguna

विधायक ने सुनी जन समस्या और पचास से अधिक गांव को बांटी विधायक नीधि… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page