Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस ने ली पीस कमेठी की बैठक

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाए जाने हेतु पी0के0 राय पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आज अनुज कुमार पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी एवं प्रशान्त कुमार पुलिस उपाधीक्षक (ऑप्स) द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी/टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं कोतवाली क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी को होली पर्व को शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने, नशीले पदार्थों का सेवन न करने, हुडदंग न मचाने, सोशल मीडिया एवं किसी अन्य तरीके से भी भ्रामक/भड़काऊ अपवाह न फैलाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही सभी से होली के पर्व को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
उक्त अवसर पर राजीव रौथाण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण व क्षेत्र के गंणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी: 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

admin

बड़कोट महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव का आगाज और मेधावी छात्र/ छात्राओं को भी किया पुरस्कृत… पढ़ें पूरी खबर…

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड कोरोना अपडेट- कम होने लगी कोरोना की रफ्तार ,पढ़े क्या है हालात

admin

You cannot copy content of this page