Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:नदी के बीच टापू पर फंसा हिरण का बच्चा,एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाला बाहर

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

एसडीआरएफ उत्तरकाशी ने भागीरथी की तेज धाराओं के बीच फंसे एक वन्यजीव को रेस्क्यू कर सकुशल नदी से बाहर निकाला।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी मणिकर्णिका घाट के पास भागीरथी नदी की दो धाराओं के बीच टापू पर एक हिरण का बच्चा फंस गया था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ उजेली (उत्तरकाशी) की टीम आवश्यक उपकरण के साथ तुरन्त घटनास्थल पर पहुँची व त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी की तेज धाराओं के बीच फंसे वन्यजीव को नाव से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा वन विभाग के सुपुर्द किया गया।रेस्क्यू टीम में जसविंदर सिंह, महिपाल सिंह, प्रदीप राणा, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह,अनमोल, सुरतम सिंह, प्रवीण सिंह आदि एसडीआरएफ कर्मी शामिल थे।

Related posts

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक और पौराणिक बटर फेस्टिवल और दयारा बुग्याल में दूध, मट्ठा और मक्ख़न की होली खेल….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आगामी बोर्ड परीक्षा 27फरवरी से 16मार्च तक परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144

Arvind Thapliyal

उपराडी़ मंदिर में विराजे बाबा बौखनाग नाग आस्था का उमड़ा जनसैलाब….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page