Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: कांग्रेस को लग सकता है झटका, यमुनोत्री में निर्दलीय तो गंगोत्री व पुरोला में भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव रुझान व परिणाम आने शुरू हो गये हैं।जहाँ भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है तो कई सीटों पर भाजपा प्रत्यशियों व कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होने जा रहे हैं।
उत्तरकाशी की तीनों विधानसभा क्षेत्र में परिणाम अप्रत्याशित आने वाले हैं।जिले की पुरोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दुर्गेश लाल लगातार मतगणना में बढ़त बनाये हुए हैं।उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद पर साढ़े तीन हजार से अधिक की लीड बनाई हुई है।यमुनोत्री विधानसभा में निर्दलीय संजय डोभाल ने भाजपा व कांग्रेस प्रत्यशियों को अप्रत्याशित रूप से पछाड़ते हुए जीत की ओर अग्रसर है।गंगोत्री सीट पर भी भाजपा के सुरेश चौहान कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण पर बढ़त बनाये हुए हैं।

Related posts

जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शिक्षा सहायता, महाविद्यालय परिवार ने जताया आभार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मनमोहन चौधरी बने अध्यक्ष, जुयाल महासचिव गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न,पढ़े पूरी खबर….

admin

उत्तरकाशी:सीएम के जन्मदिवस पर किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण

admin

You cannot copy content of this page