Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

भाजपा ने मतगणना के लिए तैयारियां शुरू की , कांग्रेस सदमें में : डॉ देवेंद्र भसीन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि भाजपा प्रदेश में शानदार बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी और सरकार बनाने की दिशा में प्रक्रिया के अगले पड़ाव, मतगणना के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रारम्भिक दावों के बाद अब स्पष्ट तौर पर हार देख रहे हैं और सदमें में हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने यहां कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत तय है और भाजपा प्रदेश में एक मजबूत सरकार देने जा रही है। सरकार बनाने की दिशा में प्रक्रिया के अगले चरण मतगणना के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एक ओर सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन व प्रत्याशियों द्वारा शुरुआती तैयारियां की जा रही हैं ,वहीं प्रदेश स्तर पर भी चुनाव आयोग के निर्देशों का पार्टी का लीगल सेल अध्ययन कर रहा है। प्रदेश स्तर से भी सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाने हैं ।इस संबंध में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के जो उत्तर प्रदेश में वहां प्रचार के लिए गए हैं के वापिस लौटते ही पूरी व्यवस्था कर ली जाएगी ।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस नेता अब सदमे में दिखाई दे रहे हैं। पहले कांग्रेस के अंदरूनी संकट के बीच अपने पकड़ व अस्तित्व को बचाये रखने के लिए कांग्रेस के प्रदेश नेताओं ने जो बयान बाजी की वह उनके लिए ही मुसीबत सिद्ध हो रही है। कांग्रेस नेताओं को यह साफ दिखाई दे रहा है कि जहां चुनाव में उनके कई बड़े नेता पराजित होने वाले हैं वहीं कांग्रेस सरकार बनाना तो दूर उसके लिए जरूरी आंकड़े से भी बहुत पिछड़ने वाली है ।इसलिए कांग्रेस नेता सदमे में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगली डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकास के मार्ग पर औऱ तेजी से आगे बढ़ाएगी। इसी के साथ देवभूमि से पूरे देश में भाजपा को लेकर पुनः एक सकारात्मक संदेश जाएगा ।

Related posts

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार बड़कोट गांव वार्ड एक और दो में किया जनसंपर्क मतदाताओं से की अपील… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक में भाजपा का दबदबा, जगमोहन सिंह रावत ग्राम्य विकास के लिए निर्विरोध हुये निर्वाचित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का हो जल्द समाधान: डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page