Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम देहरादून राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

नवविवाहिता हत्या मामला: गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, नारेबाजी 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

नवविवाहिता की हत्या में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की।डोईवाला के भोगपुर में नवविवाहिता की दहेज हत्या मामले में मायके के ग्रामीणों ने सहअभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर रानीपोखरी थाने का घेराव किया। दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। थाना अध्यक्ष शिशु पाल राणा ने उन्हें जल्दी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है , जिसमें कल ही मुख्य अभियुक्त लड़की के पति और देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन मुख्य अभियुक्त की मां और मौसा को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है । मुख्य अभियुक्त का मौसा अभी तक फरार चल रहा है ,जिसकी गिरफ्तारी लेकर लड़की पक्ष के ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया।

ग्रामीणों ने बचे हुए अभियुक्तों को जल्द ही हिरासत में लेने की मांग की। साथ ही पोस्ट मार्टम और बिसरा रिपोर्ट जल्द से जल्द मंगाने की मांग भी की।

इस मामले में प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि अगर पुलिस जल्द से जल्द दोनों अभियुक्तों पर कार्यवाही नहीं करती है तो रोड जाम जैसे निर्णय भी लिये जा सकते हैं।

उन्होंने इस घटना की घोर निंदा की । साथ ही ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान सुमित सिंधवाल,अमित कुकरेती,रूपेश सिंधवाल, अशोक तिवारी,अतुल रावत,विकास रावत, नरेश रावत,सागर, दीपक आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
डोईवाला विधानसभा के चक सिंधवाल गांव के निवासी विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था।

विवाह के पहले दिन से ही आरती को कम दन दहेज़ के चलते घर पर परेशान किया जाता था।कल संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत हो गई थी। गले पर कान के पास अंदरूनी जख्म के गहरे निशान थे।

Related posts

प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस बैठक आयोजित 

admin

यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्था को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी,यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जाम की खबरें पूरी तरह भ्रामक,यात्रा मैनेजमेंट के तहत सुरक्षा के लिए नियंत्रित की जा रही भीड़: एसडीएम

Arvind Thapliyal

ब्रेकिंग। गौरव कुमार के बाद अब जय किशन होंगें जनपद उत्तरकाशी के नये मुख्य विकास अधिकारी।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page