Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:उपवा के तत्वावधान में पुलिस परिवार की महिलाओं को दिया गया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद के पुलिस परिवार की महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया।दो दिन तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने बखूबी भागीदारी निभाई।उत्तराखण्ड पुलिस परिवारों के कल्याण हेतु गठित उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) की अध्यक्षा डॉ0 अलकनन्दा अशोक के निर्देशन में लगातार किये जा रहे विभिन्न क्रियाकलापों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के मार्गदर्शन तथा एसआई गीता उपवा नोडल उत्तरकाशी के नेतृत्व में शुभम पंवार, श्रुति रावत एवं आशीष कोटनाला (प्रशिक्षक टीम कर्तव्य फाऊंडेशन) द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में पुलिस परिवार की महिलाओ को गत 24 व 25 फरवरी को दो दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में सभी को विस्तार से मशरूम को उगाने के संबंध में जानकारी दी गई। पहले दिन प्रशिक्षक द्वारा मशरूम को उगाने हेतु गेंहू के भूसे को पानी में भिगोकर उसमे उचित मात्रा में दवाई मिलाकर 14 घंटे रखा गया, अगले दिन गेंहू के भूसे से पानी निकालकर, छाया में सुखाते हुए, मशरूम के बीज मिलाकर उनको मशरूम उगाना सिखाया गया। सभी महिलाओं द्वारा सीखने में काफी रुचि दिखायी गयी तथा मिलजुलकर इस पूरी प्रक्रिया को पूरा किया। उपवा उत्तरकाशी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Related posts

उत्तरकाशी:बड़कोट में पुलिस परिवार की महिलाओं को उपवा के तहत दिया गया मोमबत्ती, रिंगाल की टोकरी एवं मशरूम उत्पादन का एक दिवसीय प्रशिक्षण

admin

दूसरे दिन भी जिले में रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी और निर्देशन में जुटे रहे मुख्यमंत्री,आपदा प्रभावित क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं विद्युत, पेयजल आपूर्ति , संचार कनेक्टीविटी को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर करे बहाल : मुख्यमंत्री

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:एस आई समीप पांडे होंगे हर्षिल के थानाध्यक्ष

admin

You cannot copy content of this page