Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को किया पर्यावरण, यातायात, स्वछता के प्रति जागरूक

 

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

 

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण जागरूकता, यातायात सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, कोविड-19 सहित कई विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डॉक्टर सीएस राघव ने स्वयंसेवकों एनएसएस के महत्व को विस्तार से बताया। कहा कि जीवन के पथ पर आगे बढ़ने  में चरित्र निर्माण आवश्यक है। शैक्षिक गतिविधियों के द्वारा सर्वांगीण विकास की कल्पना करते हुए उन्होंने कहा कि हम कठिन परिश्रम करके अपने जीवन को अनुशासनात्मक एवं अपने भविष्य को उन्नत बना सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए अनेक प्रकार के उदाहरण दिए। इसके साथ  स्वयंसेवियों  को स्वच्छता, योग, अध्यात्म पर प्रकाश डाले। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी दिनेश भट्ट, हेमकांत उनियाल सहित  एनएसएस के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा,7 महाविद्यालयों का स्नातक से स्नातकोत्तर में किया जाएगा उच्चीकरण

admin

कर्मचारी दो सप्ताह से हड़ताल पर डटे , स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई….

admin

बड़कोट में तहसील दिवस ,6 शिकायतें दर्ज , तीन दर्जन अधिकारी मौजूद, फरयादी महज 4,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page