Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

*उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड के कार्मिकों के सेवा अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य शुरू*

देहरादून।

उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा शुक्रवार को कार्मिकों की सेवा पुस्तिका,व्यक्तिगत पत्रावली,चरित्र पंजिका एवं पेंशन प्राधिकार पत्र आदि अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य प्रारंभ हो गया। नोडल अधिकारी डा.दीपक कुमार पांडेय के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक महाविद्यालय के अभिलेखों का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जाना है। 18 फरवरी का दिन देहरादून जनपद के महाविद्यालयों के लिए निर्धारित था।इस क्रम में आज चकराता,रायपुर और त्यूनी के महाविद्यालयों के कार्मिकों के अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य संपादित हुआ। इस कार्य हेतु वित्त विभाग के राजपुर रोड स्थित डिजिटाइजेशन सैल में डा•दीपक कुमार पांडेय, प्राचार्य डा.सतपाल साहनी,डा.केएल तलवाड़ एवं अंजना श्रीवास्तव सहित कार्यालयकर्मी मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :आम जनमानस के विकास से जुडी योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करें विभाग :सीडीओ

admin

उत्तरकाशी:भाजपा की नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष बड़कोट का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, अभिनन्दन

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 महानुभावों को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी,पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page