Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

बीजपी सरकार में राज्य मंत्री रहे जगवीर भंडारी ने कराया निर्दलीय नामांकन, यमुनोत्री में राजनैतिक हलचल बढ़ी….पढ़े पूरी खबर….

यमुनोत्री बीजेपी को झटका, पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी ने ठोकी चुनावी ताल।।। ….

उत्तरकाशी। यमुनोत्री भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी ने निर्दलीय नामांकन कराया है। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भंडारी के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है।टिकट न मिलने से गम में डूबे श्री भंडारी ने आखिरकार चुनाव लड़ने का मन बना लिया है

भंडारी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने 2012

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। तब उन्होंने 10 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। उनको प्रभाव भी अच्छा है। ऐसे में उनके मैदान में उतरने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

जगवीर भंडारी त्रिवेंद्र सरकार में दायित्वधारी भी रह चुके हैं। उनको टिकट मिलने की उम्मीद थी। सर्व भी उनके पक्ष में था, बावजूद उनको टिकट नहीं दिया गया, जिससे वो नाराज चल रहे थे। तब से ही यह कहा जा रहा था कि वो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे। शुक्रवार को उन्होंने नामांकन करा दिया है। वही असंतुष्ट भाजपा में भी हलचल व खलबली मच गई है। बता देगी पूर्व राज्य मंत्री जगबीर सिंह भंडारी मृदुभाषी व्यवहार कुशल जाने जाते हैं और उनकी उन्नति विधानसभा में अपनी अलग पहचान है जबर सिंह भंडारी 2003 में नौगांव के क्षेत्र प्रमुख रह चुके हैं । वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी के यमुनोत्री विधानसभा से चुनाव लडे थे अच्छी मार्जन के साथ उन्होंने निर्दलीयों और कांग्रेस को टक्कर दी थी । यमुनोत्री विधानसभा में एक और जहां भाजपा में टिकट वितरण को लेकर के पहले ही असंतुष्ट हैं दूसरी ओर पूर्व राज्य मंत्री जगबीर भंडारी के चुनाव मैदान में उतरने से यमुनोत्री भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है। शुक्रवार को पूर्व राज्य मंत्री जगजीत सिंह भंडारी ने विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया उसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री भंडारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी भले बड़े-बड़े बातें बड़े-बड़े नारे देती हो, लेकिन इस पार्टी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है । उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि इस पार्टी में विश्वास न करें यह पार्टी कभी भी तुम्हारे साथ खिलवाड़ कर सकती है मैंने अटल आडवाणी जी के कार्यकाल से भारतीय जनता पार्टी की सेवा की है, लेकिन पार्टी ने मेरे साथ छलावा किया है। इसलिए मुझे मजबूरन होकर के पार्टी खिलाफत निर्दलीय रूप की तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है । उन्होंने कहा है कि मेरे कार्यकर्ता एवं विधानसभा की जनता मेरे से मेरे ऊपर दबाव बना रही थी कि आप भारतीय जनता पार्टी से छोड़कर यमुनोत्री से चुनाव मैदान में उतरे उन्होंने दावा किया है कि मैं भारी बहुमत से विजय हासिल करूंगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पुलिस ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मन्दिर में शिवभक्तों के लिए किया भण्डारे का आयोजन

admin

सम्मेलन में महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने को भरी हुंकार

admin

उत्तरकाशी:बड़कोट में नालसा एवं महिला आयोग के तत्वावधान में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर हुई जागरूकता गोष्ठी

admin

You cannot copy content of this page