Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना ही मेरा चुनाव लड़ने का उद्देश्य-दीपक

जिला बनाओ संघर्ष समिति के अनुरूप यमुनोत्री को जिला बनाना मेरी पहली प्राथमिकता : दीपक ।।
कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने काशी विश्वनाथ में माथा टेकने के बाद भरा नामांकन पर्चा।।

 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद अपना नामांकन करा लिया है। यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री बिजल्वाण नामांकन कराया। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अपने कार्यालय गए, जहां कर्मचारियों ने उनका जोरादार स्वागत किया। अपने कार्यालय में माथा टेकर जिला पंचायत कर्मियों के समस्याएं सुनी और कार्यालय के हालचाल जाने।

दीपक बिजल्वाण ने कहा कि उनका लक्ष्य यमुनोत्री की जनता की सेवा करना है। इसी लक्ष्य के साथ वो चुनाव मैदान में हैं। इतना ही नहीं दीपक बिजल्वाण ने कहा कि पृथक जनपद निर्माण उनकी प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधानसभा में पहुंचने के बाद सबसे पहले यमुनोत्री जिला निर्माण के लिए आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री जिला बनाओ संघर्ष समिति के अनुरूप विधानसभा पहुंचने पर पहली बार पटल पर जिला बनाओ की आवाज उठाऊंगा ।

दीपक ने विरोधियों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उनको यमुनोत्री विधानसभा में बाहरी बताने वालों को पहले जानकारी जरूर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा से उनको गहरा नाता है। दीपक ने कहा कि उनका लक्ष्य गरीब को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वो लगातार गरीबों की सेवा करते आए हैं और करते रहेंगे। युवाओं की बेहतरी के लिए काम करना उनके एजेंडे में शामिल है। उन्होंने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली सहित समाज के हर वर्ग के हर समस्याओं को समाधान करने के लिए अपने चुनावी एजेंडे में रखा है।

दीपक बिजल्वाण ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनको कुर्सी से हटा दिया गया था, लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद उनकी पहली जीत हो गई है। उन्होंने कहा कि अब जीत का आगजा हो चुका है। जब चुनाव परिणाम आयेगा तो यमुनोत्री विधानसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे । इस मौके पर नगर पालिका चुनाव के पूर्व चेयरमैन शूरवीर सिंह रागड, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दर्शन लाल आर्य, दीपेंद्र कोहली, सिद्धार्थ नौटियाल, गोविंद महंत, उमेद सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र , रणबीर सिंह पंवार , भागीरथ शाह, बुद्धि चंद रमोला , अंकित रमोला, महाजन , आदि।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

ग्राफिक इरा विश्वविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 75 यूनिट रक्त हुआ एकत्र… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर की औषधि वितरण

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :देर रात को वनकर्मियों ने पकड़े बारह अवैध देवदार के स्लीपर, वाहन कब्जे में, चालक फऱार

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page