Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*चकराता महाविद्यालय : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आनलाइन वेबिनार का हुआ आयोजन*

देहरादून।

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून और माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय आंवलखेड़ा आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर वेबिनार में वक्ताओं ने देश के हर मतदाता को निर्भीक होकर अपने मताधिकार के प्रयोग करने पर जोर दिया। प्राचार्य प्रोफेसर केएल तलवाड़,प्राचार्या डा.यशोधरा शर्मा,मुख्य वक्ता डा.प्रशांत कुमार कैन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.कुलदीप चौधरी,डा.उमेश कुमार शाक्य व डा.शुभा सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने मतदान दिवस को लोकतंत्र का पर्व बताया। कहा कि लोकतंत्र में मतदान और चुनाव का अधिकार होने के कारण प्रत्येक नागरिक परोक्ष रूप से सत्ता और शासन के संचालन में भागीदारी भी निभाया करता है। इस वर्ष चुनाव की थीम ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता’ निर्धारित की गई है।इस अवसर पर प्रतिभागियों को डा.यशपाल चौधरी ने शपथ दिलवाई। हर मतदाता को निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।वेबिनार में तमाम शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:मेले में भीड़-भाड़ इक्कट्ठा कर कोविड़-19 नियमों का उलन्घन करने पर पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

उत्तरकाशी :बैंक ऑफ़ बड़ौदा कर्मियों ने दिव्यांग बच्चों के संग मनाया स्थापना दिवस

Jp Bahuguna

बड़कोट पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन जारी सरकार की विफलताओं पर उठे सवाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page