Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में भालू की दहशत से स्थानीय लोग परेशान,दर्जन भर गौशलाओ को भारी क्षति.पढ़े पूरी खबर….

उत्तरकाशी । नगर पालिका बड़कोट के वार्ड नंबर दो के गुलाल गांव नौनाली तोक में भालू की दहशत से स्थानीय लोग परेशान है। यहां भालू ने एक दर्जन से अधिक सीजनल गौशालाओं में तोड़फोड़ की हुई है। वहीं घटना की सूचना पर वन विभाग ने हवाई फायरिंग कर महज इतिश्री कर ली है। अब तक वन क्षेत्र से लगे गांवों में ही जंगली जानवरों की दहशत रहती थी। अब पालिका क्षेत्र में भी जंगली जानवर आ धमकना वार्ड वासियों को भयभीत किए हुए है । बड़कोट सहकारी समिति के अध्यक्ष अजय रावत , पुरण सिंह ने बताया कि पालिका क्षेत्र के वार्ड दो गुलाल गांव, नौनाली तोक में कुछ दिनों से भालू की दहशत बनी हुई है। भालू की दहशत से लोगों को मजबूरन गौशालाओं में रखे पशुओं को घर लाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन, वन विभाग से भालू की दहशत से निजात दिलाने के साथ ही भालू द्वारा किए गए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

यमुनोत्री धाम में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल यमुनोत्री विधायक का लीपापोती का आरोप…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

गढ़वाल स्काट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान से  हुए बंद

Jp Bahuguna

चिन्यालीसौड़ बीडीसी बैठक में रही हंगामेदार सड़क निर्माण कार्यों को लेकर उठे सवाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page